मुरादाबाद, दिसम्बर 5 -- मुरादाबाद। ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी संगठन ने शुक्रवार को ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में धरना दिया। सुबह 10 से दिन के एक बजे तक सभी ब्लॉक मुख्यालय पर कर्मचारी धरने पर बैठे रहे। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन से प्रदेश व्यापी आंदोलन में सत्याग्रह का ऐलान किया है। चार दिन तक काली पट्टी बांधकर काम किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार सागर और अधिकारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह का कहना है कि सरकार के निर्णय वापस लेने तक आंदोलन जारी रहेगा। सदर, बिलारी, ठाकुरद्वारा, डिलारी, भगतपुर टांडा सहित सभी आठ ब्लॉक मुख्यालयों पर संगठन के सदस्य विकास चतुर्वेदी, प्रदीप राठी, मुनेंद्र सिंह, आमोद चौहान, कविता चौधरी, सुशील यादव, नीता यादव और प्रेम प्रकाश ने अगुवाई की। धरना के दौरान दिन के एक बजे संगठन की ओर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.