अयोध्या, दिसम्बर 12 -- तारुन,संवाददाता। ग्राम विकास एव ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति बैनर तले ग्राम पंचायत सचिवों की सांकेतिक हड़ताल बारहवें दिन निजी वाहन के प्रयोग बंद के साथ भी जारी है। इस दौरान सचिव हड़ताल के साथ साथ अपने कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन भी कर रहे हैं। तारुन ब्लॉक सचिव संघ अध्यक्ष राम नयन यादव ने बताया कि प्रदेश संघ के आह्वान से एक दिसंबर को सचिवों द्वारा मांगो के समर्थन में सांकेतिक हड़ताल जारी है। उन्होंने बताया कि शासन से ऑनलाइन उपस्थित एवं सचिवों से लिये जा रहे गैर विभागीय कार्य का विरोध है। मांगों को लेकर चार दिसम्बर तक काली पट्टी बांधकर,पांच दिसंबर को सभी सरकारी ह्वाट्सएप ग्रुप से बाहर होने के बाद 10 दिसम्बर से निजी वाहनों को बंद कर शासकीय कार्य किया जा रहा है। ग्राम पंचायत सचिव निजी वाहनों तथा अन्य संसाधन से सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.