बांका, दिसम्बर 18 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी वारने पंचायत के भैरोगंज बाजार स्थित पंचायत भवन में गुरुवार को मुखिया तुलसी रजक की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत विकास योजना 2026-27 के अंतर्गत "सबकी योजना, सबका विकास" की भावना को साकार करने हेतू आयोजित किया गया। ग्राम सभा में वार्ड सभा द्वारा पारित योजनाओं, आम सभा में उठाए गए विभिन्न मुद्दों, सुझावों एवं प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के उपरांत सभी योजनाओं को अंतिम रूप देते हुए उन्हें पंचायत के ऑनलाइन प्रबंधन पोर्टल पर अद्यतन करने की स्वीकृति प्रदान की गई। इस अवसर पर पंचायत सचिव कल्याण कुमार सिंह द्वारा पंद्रहवें वित्त आयोग एवं छठे राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के साथ-स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.