मधुबनी, जून 20 -- झंझारपुर/अंधराठाढ़ी, हिटी। पंचायतों में विकास योजनाओं के प्रभावी संचालन और 16वीं वित्त आयोग की अनुशंसाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने को लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित टीपीसी भवन सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- जीपीडीपी निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियों को दिया गया प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) विषयक इस कार्यशाला में पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मियों को योजनाओं की तैयारी से लेकर उनके क्रियान्वयन तक की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश रौशन ने की, जबकि प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी नीतीश कुमार ने प्रशिक्षण सत्र का संचालन किया। उन्होंने पंचायतों की विकास योजनाओं के निर्माण, प्राथमिकताओं के निर्धारण तथा 16वीं वित्त आयोग के तहत उप...