ग्राम पंचायत में हुए कार्यों की जांच को पहुंचे एडीओ-सचिव
बलिया, जून 28 -- मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। मनियर ब्लाक के ग्राम पंचायत दियरा टुकड़ा नम्बर दो में विकास कार्यों में कथित अनियमितता की शिकायत पर रविवार को ब्लॉक स्तर के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शिकायतकर्ता और प्रधान प्रतिनिधि के अलग-अलग दावों के चलते मामला चर्चा में है।गांव के लल्लन राजभर ने जिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि ग्राम पंचायत में कई विकास कार्य कराए बिना ही सरकारी धन का आहरण कर लिया गया है। शिकायत के आधार पर खंड विकास अधिकारी ने मामले की जांच के लिए एडीओ (पंचायत) सुनील कुमार और ग्राम पंचायत सचिव राम प्रकाश वर्मा को मौके पर भेजा।दूसरी ओर, प्रधान प्रतिनिधि जवाहर राजभर ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि एडीओ पंचायत और सचिव ने मौके पर जांच की। विकास कार्यों में कोई कमी नहीं मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.