नैनीताल, फरवरी 7 -- भीमताल। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत जंगलिया गांव में शनिवार को सपना आजीविका ग्राम संगठन की बैठक ग्राम प्रधान राधा कुल्याल की अध्यक्षता में हुई। ग्राम प्रधान ने सभी सदस्यों से नियमित बैठक कर धनराशि जमा करने की बात कही। महिलाओं ने वन विभाग से सरकारी भवनों, स्कूल और जंगल के रास्तों से झाड़ी कटान की मांग की। ग्राम पंचायत में 50 सोलर लाइट देने का प्रस्ताव भी पास किया। ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने कहा कि सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में गांव की समस्याओं को उठाया गया है, लेकिन अभी तक किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। यहां मीना कुल्याल, रमा देवी, मुन्नी, सरिता पलड़िया, कमला, रमा कुल्याल, लीला, रेखा, मंजू, उमा, तुलसी, मीना रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.