कौशाम्बी, जुलाई 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। मुख्य विाकस अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने बुधवार को जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह के साथ सदर ब्लॉक के मीरापुर गांव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी, आरआरसी संचालन समेत विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण करते हुए सचिव व ग्राम प्रधान को जरूरी निर्देश दिया।लाइब्रेरी निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि आने वाले बच्चों की संख्या कम है और रजिस्टर भी नहीं बनाया गया है। मौके पर ही सचिव को निर्देशित किया कि व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए लाइब्रेरी में बच्चों की संख्या बढ़ाना सुनिश्चित करें। इसके बाद उन्होंने पंचायत भवन परिसर के समतलीकरण व लाइब्रेरी मार्ग में इंटरलॉकिंग कराने का निर्देश दिया। इतना ही नहीं लाइब्रेरी में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था न मिलने पर सचिव को समुचित प्रबंध करन...