अमरोहा, मार्च 15 -- पंचायत चुनाव के दृष्टिगत ग्राम पंचायत की मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य चल रहा है। जिससे संभावित डुप्लीकेट वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं। अभी तक मतदाता सूची से 16 हजार 72 वोटरों के नाम काटे जा चुके हैं। अफसरों के मुताबिक जांच के दौरान ऐसे नामों को हटाया जा रहा है, जो संभावित डुप्लीकेट हैं या जिनके संबंध में आवश्यक प्रमाण उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई मतदाता सूची तैयार की जाएगी। 15 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले के सभी विकास खंडों में ब्लॉकवार मतदाता सूची का सत्यापन कराया जा रहा है। इस दौरान ऐसे मतदाताओं की पहचान खासतौर से की जा रही है, जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं या जो अपने पते पर नहीं मिल रहे हैं। कई लोग ऐसे भी जिनके ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.