एटा, फरवरी 28 -- जलेसर, ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मई में कब्जा मुक्त करायी गई सरकारी नाली पर पुन: कब्जा होने से रोष व्याप्त है। राजस्व विभाग, पुलिस मौजूदगी में सरकारी नाली को कब्जा मुक्त कराया तथा खुदाई कराई। 27 फरवरी शाम 7-8 बजे के बीच नाली को दोबारा बंद कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान पति भगवानदास को पहले भी कई बार धमकी दी जा चुकी है। नाली बंद होने से गांव में जलभराव की स्थिति बन रही है। बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। महिलाओं, बुजुर्गों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। किसानों को खेतों तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। होलिका दहन पर स्थानीय अवकाश पांच मार्च को घोषित एटा। एडीएम सत्य प्रकाश ने बताया वर्ष 2026 के लिए निर्गत अवकाश सूची के अनुसार होली पर्व पर 5 मार्च को निर्बंधित अवकाश घोषित ह...