बांदा, जून 2 -- खुरहंड। विकास खंड महुआ की ग्राम पंचायत बहेरी में तैनात सफाई कर्मियों की मनमानी का दंश ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। सफाई न होने से ग्रामीणों को बजबजाती नालियों व जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मामले में जिम्मेदारों की मिली भगत होने की बात ग्रामीण कह रहे हैं।

स्वच्छ भारत अभियान सरकार भरपूर कोशिश कर रही है। संचारी रोग अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है, इसके बावजूद महुआ ब्लॉक अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांव में सफाई व्यवस्था चरमरा रही है। ग्रामीण महेंद्र कुमार, दिलीप, राहुल, दीपक ने बताया गांव में दो सफाईकर्मी की तैनाती है, जिसमें एक सफाई कर्मचारी गांव कभी नहीं आया है और दूसरा कई महीने से दिखा नहीं है जो बीच बीच में कभी कभी आकर चला जाता है विद्यालय एवं मंदिर सहित गांव की ...