ग्राम पंचायत बनवा रहा था सीसी सडक,दो पक्षो मे जमकर हुआ विवाद पहुंची पुलिस
शामली, मई 25 -- ऊदपुर ग्राम पंचायत के मजरा मंगलोरा में आरसीसी सड़क निर्माण को लेकर शनिवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद खड़ा हो गया। एक पक्ष ने सड़क को ग्राम सभा की भूमि बताते हुए निर्माण कार्य जारी रखने की मांग की, जबकि दूसरे पक्ष ने जमीन को निजी बताते हुए सड़क निर्माण का विरोध किया। विवाद बढ़ने पर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मंगलोरा गांव में राजसिंह के घर के सामने से लेकर विरेन्द्र के मकान तक करीब 90 फुट लंबी आरसीसी सड़क ग्राम पंचायत की ओर से बनाई जा रही थी। शनिवार शाम निर्माण के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंटों का रोड़ा डाला जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान रामवीर, रणवीर समेत आठ-दस युवक लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और सड़क को निजी जमीन बताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। उन्होंने ट्रैक्टर चालक को वहां से हटने के लिए कहा। यह भी पढ़ें- ग्राम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.