सहारनपुर, अप्रैल 28 -- नागल। मंगलवार को ग्राम पंचायत बढेडी कोली द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में जिले में नौंवा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र आशिक समेत कई मेधावियों को सम्मानित किया गया। भाकियू रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान, थानाध्यक्ष संदीप कुमार, रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियदीप त्यागी, बिरमपाल प्रधान आदि ने स्मृति चिन्ह देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में छात्रा कार्तिका, गुड़िया, मंतशा व अंशिका त्यागी को भी अतिथियों के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को मोबाइल व नशाखोरी से दूर रखते हुए उन्हें अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाकर देश के भविष्य की नींव को मजबूत बनाने का काम करें। आज केवल काबिलियत की कमी है रोजगार के अपार अवसर है। म...