हाथरस, मार्च 1 -- ग्राम पंचायत पचौ में 20 लाख के गोलमाल का आरोप -(A) सचिव और ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप विकास खंड सिकंदराराऊ की ग्राम पंचायत पचौं में सचिव व ग्राम प्रधान द्वारा 20 लाख रूपये के भुगतान में अनियमितता बरतने का आरोप लगा है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए सचिव अभिषेक यादव को स्पष्टीकरण तलब किया है। शिकायतकर्ता जसवीर सिंह का आरोप है कि ग्राम प्रधान के खिलाफ पहले से ही जाँच चल रही थी। 10 फरवरी को जिलाधिकारी द्वारा प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज किए जाने थे, जिससे ठीक पहले आनन-फानन में फर्जी बिलों के आधार पर सरकारी धन का गबन कर लिया गया। यह भी आरोप है कि भुगतान के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कंप्यूटर और गेटवे को पंचायत भवन से हटाकर किसी अज्ञात स्थान से ट्रांजेक्शन किया गया, जिसकी पुष्टि जियो-टैगिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.