आजमगढ़, जून 27 -- आजमगढ़। विकास खंड पल्हनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत धन्नी सराय में खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। संचारी रोकथाम नियंत्रण अभियान के तहत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई किया गया। कूड़े-कचरे के निस्तारण के साथ ही नाली की सफाई करते हुए कचरा हटाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को भी सफाई के प्रति जागरूक किया गया। साफ सफाई अभियान में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, सुनील यादव, वीरेंद्र कुमार, बृजेश यादव, राजबहादुर चौधरी, सिरमोद कुमार, विनोद कुमार, नंदू, रामबचन, श्रीराम, सुनील कुमार, महताब, बबीता आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...