ग्राम पंचायत तडाग में मनरेगा से हो रहे हैं जल संवर्धन कार्य
चम्पावत, सितम्बर 6 -- चम्पावत। विकासखंड बाराकोट की ग्राम पंचायत तडाग में मनरेगा के तहत जल संवर्धन के कार्य किए जा रहे हैं। पूर्व ग्राम प्रधान होशियार सिंह बोहरा ने डीएम मनीष कुमार से औपचारिक मुलाकात कर क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की। कहा कि तडाग ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए जल संवर्धन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य संपन्न कराए गए हैं। मनरेगा योजना के तहत गांव में चाल-खाल तथा खंती निर्माण के कार्य बड़े पैमाने पर आयोजित किए गए हैं। मनरेगा के माध्यम से संचालित इन कार्यों से जहाँ एक ओर स्थानीय ग्रामीणों को गाँव में ही सम्मानजनक रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं, वहीं दूसरी ओर जल स्रोतों के पुनरुद्धार, भू-जल स्तर में सुधार और पर्यावरण संरक्षण का एक मजबूत म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.