उरई, मई 12 -- माधोगढ़, संवाददाता। रामपुरा विकास खंड की ग्राम पंचायत टीहर में जनगणना को लेकर जागरूकता अभियान तेज हो गया है। ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार गौरव द्वारा स्वयं अपनी स्वगणना कर अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना देश के विकास और योजनाओं के निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार होती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। प्रधान प्रदीप कुमार गौरव ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वगणना अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने के लिए प्रेरित करना है, जिससे सही एवं सटीक आंकड़े तैयार हो सके। यह भी पढ़ें- जनगणना पर जागरुकता बढ़ाने को प्रचार वाहन रवाना उन्होंने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि वे समय रहते अपनी गणना पूर्ण करें और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.