पीलीभीत, मार्च 15 -- पीलीभीत। मनरेगा लोकपाल ने पूरनपुर के टांडा में मनरेगा कार्यों में गड़बड़ी पकड़ी है। जांच के बाद 22680 रुपए की रिकवरी को ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव तथा तकनीकी सहायक से कराने के आदेश दिए हैं।सोशल मीडिया के जरिए मिली शिकायत में बताया गया कि टांडा के मनरेगा कार्यो में ग्राम रोजगार सेवक निरंकार गिरी ने एक मास्टर रोल के श्रमिकों के फोटो से कई तारीखों में श्रमिकों की फर्जी हाजिरी लगा कर वित्तीय अनियमितता की है। लोकपाल मनरेगा गेदन लाल वर्मा ने कार्यक्रम अधिकारी (बीडीओ) पूरनपुर को पत्र लिखा। तब जांच के लिए राम सिंह अवर अभियंता लघु सिंचाई और राम सिंह सहायक विकास अधिकारी ग्राम विकास को नामित किया गया। जांच टीम ने कर्मियों के पक्ष में बीडीओ को आख्या बीते माह 24 फरवरी को दी। लोकपाल मनरेगा कार्यालय को यह रिपोर्ट देरी से 13 मार्च ...