फतेहपुर, जून 22 -- फतेहपुर। हसवां ब्लाक की ग्राम पंचायत चकनथनपुर में 2.24 लाख रुपये का कथित घोटाला प्रकाश में आया है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि सचिव द्वारा बहाने से ओटीपी लेकर अपने चहेते के खाते में धनराशि भेज दी। ग्राम प्रधान ने मामले की शिकायत डीएम एवं सीडीओ से की है। डीएम को ग्राम प्रधान राजू सिंह ने बताया है कि ग्राम पंचायत में तैनात सचिव ने बिना मेरी जानकारी के अपने करीबी एक रोजगार सेवक के निजी खाते में 2.24 लाख रुपये का भुगतान कर लिया है। सचिव ने बार बार ओटीपी पूछ रहे थे, पूछने पर बताया कि बाउचर फीड कर रहे हैं। लेकिन जब आनलाइन भुगतान की जानकारी कराई गई तो पता चला कि धनराशि का भुगतान कर लिया गया है। जब सचिव से इसकी जानकारी मांगी तो वह गाली गलौच करने लगे और धमकी दी कि शेष कामों का भुगतान भी नहीं करुंगा। ग्राम प्रधान ने बताया कि इसकी ...