कन्नौज, मई 18 -- तालग्राम, संवाददाता। विकास खंड तालग्राम क्षेत्र की ग्राम पंचायत गदनपुर काजी में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत के बाद जांच प्रक्रिया तेज हो गई है। खंड विकास अधिकारी उमाशंकर साहू ने ग्राम विकास अधिकारी को समस्त अभिलेखों सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

जांच प्रक्रिया वहीं बीडीओ द्वारा गठित चार सदस्यीय जांच टीम ने गांव पहुंचकर शिकायत के नौ बिंदुओं की जांच की। खंड विकास अधिकारी कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार ग्राम पंचायत गदनपुर काजी निवासी विपिन चंद्र पुत्र बांकेलाल ने प्रधान प्रतिनिधि द्वारा कराए गए विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत की थी। शिकायत में कुल नौ बिंदुओं पर जांच की मांग की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए विकास खंड स्तर पर जांच समिति गठित की गई। पत्र में उल्लेख किया गया है कि जांच...