नैनीताल, अप्रैल 14 -- भीमताल। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव में मंगलवार को ग्राम प्रधान राधा कुल्याल की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें होटल व्यावसायियों, होमस्टे संचालकों और लोगों से ग्राम पंचायत को स्वच्छ रखने की अपील की गई। कहा कि बीते छह हफ्तों से ग्राम पंचायत में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में एकत्र कूड़े को ग्राम पंचायत खुद के वाहनों से निस्तारित करेगी। बैठक में बालम सिंह, दयानंद त्रिपाठी, गोविंदी देवी, सुरेश चंद्र, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, ललित, ललित मोहन, गोपाल सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...