चम्पावत, जनवरी 9 -- टनकपुर। कालीगूंठ के ग्रामीणों ने पूर्णागिरि स्थित पर्यटक आवास के संचालन का जिम्मा ग्राम पंचायत को देने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने टनकपुर के एसडीएम आकाश जोशी को ज्ञापन दिया। शुक्रवार को प्रधान पंकज तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्णागिरि स्थित पर्यटक आवास गृह का संचालन या तो पर्यटन विभाग खुद करे। अन्यथा इसका संचालन का जिम्मा कालीगूंठ ग्राम पंचायत को दे। उनका कहना है कि टेंडर प्रक्रिया से बाहरी व्यक्ति से संचालन कराने पर विरोध किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...