उन्नाव, अप्रैल 18 -- चकलवंशी। मियागंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत अहरा डडिया में शनिवार को बैठक हुई। ग्राम पंचायत को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के लिए बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और स्थानीय संसाधनों के सदुपयोग पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने अपने अपने विचार रखें। लखनऊ विश्वविद्यालय के समाजकार्य विभाग के प्रशिक्षक दीपेश कुमार रॉय व डॉ. हिमांशू श्रीवास्तव ने स्थानीय लोगों से एक-एक कर ग्राम पंचायत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जानकारी ली। उन्होंने ग्राम पंचायत में सिलाई सेंटर, ब्यूटीपार्लर, कंप्यूटर प्रशिक्षण और बच्चों के खेलने के लिए खेल का मैदान सहित अन्य विषयों पर ग्रामीणों से चर्चा की। इस दौरान प्रधान संगीता वर्मा, सचिव ऐशा चौधरी, पंचायत सहायक अंजू, अरविंद कुमार, सुधीर कुमार, चुन्नी देवी, गंगा देई आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.