बागपत, जून 25 -- Bagpat News: यूपी के बागपत में ग्राम पंचायत में मीटिंग के दौरान 'महाभारत' हो गई। बैठक वाली जगह रणक्षेत्र में बदल गई। बैठक का माहौल हंगामेदार हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से कुर्सियां चलने लगीं। ग्राम प्रधान और विपक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। जमकर लात-घूंसे चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। छपरौली ब्लॉक के बोहड़ा गांव की ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की जांच के लिए अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई थी। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लोगों ने पंचायत भवन में वाटर कूलर न होने का मुद्दा उठाते हुए इसे जांच का हिस्सा बनाने के लिए फोटो खींचने का प्रयास किया। आरोप है कि ग्राम प्रधान समर्थकों ने फोटो खींचने का विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई और फिर मामला मार...