ग्राम पंचायत की भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त
महोबा, मई 30 -- महोबा,संवाददाता। सरकार के एंटी भूमाफिया टॉस्क को कारगर करने के लिए प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है सत्ता धारियों ने राजस्व कर्मियों से सांठ गांठ कर ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जा कर लिया। ग्रामीण की शिकायत पर प्रशासन ने पंचायत की भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। माफियाओं द्वारा बनाई गई बाउंड्री को अधिकारियों की मौजूदगी में ढहा दिय गया। कलेक्ट्रेट के पास ग्राम पंचायत की भूमि में भूमाफियाओं ने सत्ता धारियों के साथ अवैध कब्जा कर लिया था ग्राम रहेलिया निवासी राजेश राजपूत ने पूरे मामले की शिकायत की। प्रशासन ने जांच में भूमि को पंचायत का पाया जिसके बाद नायब तहसीलदार विवेक तोमर ने राजस्व कर्मचारियों व वन विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में जेसीबी से कब्जा ढहा दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से भूमाफियाओ में हड़कंप मच गया है। बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.