गंगापार, जून 29 -- मांडा विकास खंड के ग्राम पंचायत भवानीपुर के ग्रामवासियों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी मेजा को ज्ञापन सौंपकर ग्राम देवरी में स्थित ग्राम पंचायत की बंजर भूमि को तत्काल अवैध कब्जे से मुक्त कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उक्त भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है तथा इसी भूमि से होकर निकलने वाला लगभग 50 वर्षों से प्रचलित सार्वजनिक मार्ग भी बंद कर दिया गया है। यह मार्ग क्षेत्र के प्राचीन धार्मिक स्थल सिद्ध शिव बहरा पीठ तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता रहा है। मार्ग बंद होने से ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी मेजा को अवगत कराया कि इस प्रकरण में पूर्व में भी राजस्व विभाग द्वारा जांच एवं पैमाइश की कार्यवाही पूरी की जा चुकी है तथा लेखपाल द्वारा मौके की रिपोर्ट प...