आजमगढ़, जून 26 -- आजमगढ़। लालगंज तहसील के ताजपुर गांव निवासी भरत ने प्रधानमंत्री को पत्र देकर गांव के प्रधान पर ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने भूमि को कब्जा मुक्त करने की मांग की है। भरत का आरोप है गांव में गाटा संख्या 42 पर प्रधान ने 14 साल से कब्जा किया है। भूमि पर पेड़ लगाया है। अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन अतिक्रमण खाली नहीं करा रहा है। पीड़ित ने प्रधानमंत्री को भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...