ग्राम पंचायत की खुली बैठक में 2026-27 की कार्ययोजना को मिली मंजूरी
नैनीताल, जून 23 -- भीमताल, संवाददाता। ग्राम पंचायत भद्रेठा के पंचायत भवन में मंगलवार को ग्राम प्रधान निर्मल मटियाली की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की खुली बैठक आयोजित की गई। जिसमें मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य एवं कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 की ग्राम पंचायत कार्ययोजना तैयार कर उसे स्वीकृति प्रदान की गई। नए प्रधानमंत्री आवासों के लिए लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया को भी अंतिम मंजूरी दी गई। बैठक में बीएलओ विमला देवी ने विशेष गहन पुनर्निरीक्षण अभियान की जानकारी देते हुए छूटे हुए मतदाताओं के आवेदन पत्र भरवाए। ग्राम विकास अधिकारी रवि सिंह राणा ने ग्राम विकास से संबंधित योजनाओं एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी। यह भी पढ़ें- ग्राम पंचायत की खुली बैठक में 2026...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.