ग्राम पंचायत कार्यालय में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार,
मुरादाबाद, जून 14 -- थाना भगतपुर पुलिस ने ग्राम पंचायत कार्यालय से बैटरियां चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई दो बैटरियां तथा घटना में प्रयुक्त एक ई-रिक्शा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भदगवां स्थित पंचायत कार्यालय से 12 जून को दो बैटरियां चोरी हो गई थीं। इस संबंध में 13 जून को थाना भगतपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए रविवार को ग्राम भदगवां निवासी पवन और शिवशंकर को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई दोनों बैटरियां और घटना में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा बरामद कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- सोलर मोटर पंप चोरी का खुलासा, बिहार के चार युवक गिरफ्तार उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.