उन्नाव, जनवरी 5 -- उन्नाव। डीएम गौरांग राठी ने विधायक बांगरमऊ श्रीकांत कटियार की उपस्थिति में फतेहपुर चौरासी की ग्राम पंचायत कटघरा में शीतकालीन भ्रमण के अवसर पर ग्राम चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी। डीएम ने ग्राम पंचायत कटघरा के जीरो पावर्टी के परिवारों से मौके पर जाकर मुलाकात की। जीरो पावर्टी के इंडिकेटर प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, उज्ज्वला, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड पेंशन मिल रही है या नहीं जानकारी ली। मौके पर जाकर सत्यापन किया और लाभार्थियों से संवाद किया । कुछ परिवारों के श्रम कार्ड और मनरेगा कार्ड न बने होने पर जिलाधिकारी ने सहायक श्रमायुक्त और मनरेगा को एक सप्ताह तक अभियान चलाकर शत प्रतिशत पात्र परिवारों का मनरेगा और श्रम कार्ड बनाये जाने के निर्देश अधिकारी को दिया। इसके बाद विधायक व जिलाधिकारी के द्वारा अन्नपूर्णा भवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.