ग्राम पंचायत ऑडिट आपत्तियों पर आज विस समिति करेगी समीक्षा
संभल, जुलाई 14 -- वित्तीय वर्ष 2017-18 में जिले की ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों की ऑडिट रिपोर्ट में दर्ज आपत्तियों की समीक्षा अब उत्तर प्रदेश विधानसभा की पंचायती राज विभाग संबंधी समिति करेगी। मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट बुधवार को लखनऊ में आयोजित समिति की बैठक में शामिल होंगे। बैठक से पहले मंगलवार को सीडीओ ने विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि विधानसभा की बैठक के लिए सभी जरूरी अभिलेख और सूचनाएं तैयार कर ली गई हैं। सीडीओ ने बताया कि वर्ष 2017-18 की ऑडिट रिपोर्ट में ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों से संबंधित कई आपत्तियां दर्ज हुई थीं, जिनका मंडल स्तर पर पूर्ण निराकरण नहीं हो सका। कई ग्राम पंचायतों की ओर से विकास कार्यों के उपभोग प्रमाण पत्र और अन्य अभिलेख उपलब्ध नहीं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.