कौशाम्बी, जून 28 -- सरसावां ब्लॉक के अढ़ौली गांव में ग्राम प्रधान व सचिव की लापरवाही सामने आई है। गांव वालों का कहना है कि जब से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है तब से आज तक इसका ताला नहीं खोला गया है। ऐसे में गांव जरूरतमंद खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। अढ़ौली ग्रामसभा में लाखों की लागत से लगभग चार वर्ष पूर्व सामुदायिक शौचालय का निर्माण ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा कराया गया है। आरोप है कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद से उसमें ताला लगा दिया गया है। इसके चलते गांव के बड़े बूढ़े एवं महिलाओं को खुले में शौच करने के लिए मजबूरन गांव के बाहर खेतों में जाना पड़ता है। बूढ़े लोगों को दूर तक शौच करने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान से कई बार सामुदायिक शौचालय का ताला खुलवाने की बात कही लेकिन सि...