लखनऊ, सितम्बर 29 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती में अंतिम चयन परिणाम में शर्तों के साथ शामिल 90 अभ्यर्थियों को 4 व 5 नवंबर को व्यक्तिगत सुनवाई का मौका दिया गया है।आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी दी गई। आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर अभ्यर्थियों के रोल नंबर आदि की जानकारी दे दी गई है। सचिव ने कहा है कि अंतिम चयन परिणाम में शर्तों के साथ शामिल 90 अभ्यर्थियों को अपने रोल नंबर के आधार पर तय अवधि में प्रात: 10 बजे आयोग के कार्यालय पर उपस्थित होना होगा। उन्हें अपने साथ सभी शैक्षिक, आरक्षण, अनापत्ति एवं अन्य संबंधित अभिलेखों की मूल प्रति व छाया प्रति तथा फोटोयुक्त पहचान प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि लेकर आना होगा। यह भी पढ़ें- UPSSSC: यूपी में पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर भर्ती,...