चंदौली, जनवरी 31 -- सकलडीहा। सकलडीहा विकास खंड सभागार में शनिवार को सेवानिवृत्त ग्राम पंचायत अधिकारी महेन्द्र यादव के विदाई के उपलक्ष्य में सम्मान सम्मारोह का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह और बीडीओ विजय कुमार सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा मौजूद रहे। इससे पहले संगठन और अधिकारियों की ओर से महेंद्र को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संगठन के महामंत्री पवन दूबे, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, एडीओ उद्योग हवलदार यादव, एसडीओ समाज कल्याण आशीष गुप्ता, सचिव राम सिंह, प्रिया मौर्या, शशिकांत, संदीप गौतम, अरविंद गौतम, संजय मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.