उन्नाव, फरवरी 3 -- मोहान। हसनगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत बारा बुजुर्ग में ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान के बीच हुई बातचीत का सोमवार देर रात 3.45 सेकेंड का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल ऑडियो ग्राम पंचायत अधिकारी शिल्पी यादव और ग्राम प्रधान जसवंत लोधी के बीच रुपये के पेमेंट से जुड़ी बातचीत का बताया जा रहा है। वायरल ऑडियो में ग्राम पंचायत अधिकारी प्रधान से यह कहते हुए सुनाई दे रही हैं कि डीपीआरओ, बीडीओ, एडीओ पंचायत सहित अन्य अधिकारियों को चंदा दिया जाता है। साथ ही यह भी कहा जा रहा कि कुछ बातें प्रधान को नहीं बताई जातीं और व्यवस्थाएं कैसे की जाती हैं? यह वही लोग जानते हैं। इन्हीं बातों को आधार बनाकर ग्राम प्रधान जसवंत लोधी से यह ऑडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया गया और लिखा कि इस तरह के ग्राम पंचायत अधिकारी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.