बरेली, सितम्बर 25 -- बरेली। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को डीपीआरओ को ज्ञापन दिया। संघ ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारी पांच अक्टूबर को लखनऊ स्थित पंचायती राज निदेशालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। सभी ने सामूहिक अवकाश व मुख्यालय छोड़ने की डीपीआरओ से अनुमति मांगी। संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार ने कहा कि लगभग दो वर्ष से ग्राम पंचायत अधिकारियों की ज्येष्ठता सूची का प्रकाशन लंबित है। इसके साथ ही हम लोगों के ऊपर विभागीय कार्यों के अलावा अन्य काम भी लाद दिए जाते हैं। इसका सड़क पर उतरकर विरोध होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...