बुलंदशहर, दिसम्बर 5 -- डिबाई में ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियों ने ब्लॉक में अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन कर समस्याओ से प्रशासन को अवगत कराने का प्रयास किया। इस धरने में 6 ग्राम विकास अधिकारी शामिल रहे। मिली जानकारी के अनुसार सुशील कुमार, सुरेश वर्मा, हरवेन्दर सिंह, अर्जुन सिंह, जितेन्द्र कुमार, सचिन कुमार व 5 ग्राम पंचायत अधिकारी पुनीत कुमार, मयंक सक्सैना, रनवीर सिंह, जितेन्द्र शर्मा व नितिश कुमार धरने पर बैठे। धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने अपना दस सूत्रीय मांग पत्र खंड विकास अधिकारी को सौंपा। शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए संसाधनों की उपलब्धता की मांग की। उसमें उन्होनें उपस्थिति प्रणाली को रोकने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.