बांदा, मई 20 -- बांदा। भीषण गर्मी एवं हीट वेव से आमजन एवं पशुओं को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में कूलिंग सेंटर स्थापित किए जाएं, पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में पानी के टैंकरों की व्यवस्था की जाए। खराब पड़े हैंडपंपों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल ठीक कराया जाए। जिलाधिकारी ने सभी गोशालाओं में पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल, छायादार व्यवस्था एवं हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ एवं वाटर कूलर स्थापित किए जाएं। सभी ग्राम पंचायतों में स्थित तालाबों की सूची दूरी सहित शीघ्र उ...