भदोही, जून 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार के नर्दिेशन में जिले के कुल 546 ग्राम पंचायतों में विशेष संतृप्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत फार्मर रज्ट्रिरी, फैमिली आईडी तथा आयुष्मान भारत कार्ड से वंचित पात्र लाभार्थियों को चन्हिति कर उन्हें योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। डीएम नर्दिेशित किए कि इसमें किसी स्तर से लापरवाही नहीं होना चाहिए।डीएम ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में संबंधित क्षेत्र के लेखपाल, कृषि विभाग के कर्मचारी, पंचायत सहायक अथवा रोजगार सेवक तथा सहज जन सेवा केंद्र के प्रभारी को शामिल किया गया है। यह टीम गांवों में पहुंचकर पात्र लाभार्थियों की पहचान करेगी तथा उन्हें योजनाओं से जोड़ने की कार्यवाही करेगी। सहज जन सेवा केंद्र के ...