ग्राम पंचायतों में विकास योजनाओं पर लगा ब्रेक, प्रधान संगठन ने मांगी स्पष्ट व्यवस्था
कन्नौज, जून 23 -- कन्नौज। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की रफ्तार थमने से नाराज अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने शासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। संगठन का कहना है कि ग्राम प्रधानों को प्रशासक का दायित्व दिए जाने के बाद भी उनके अधिकार और जिम्मेदारियों को लेकर कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं बनाई गई है। इसका सीधा असर गांवों में चलने वाले विकास कार्यों पर पड़ रहा है। मंगलवार को संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत यादव के नेतृत्व में प्रधानों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि 26 मई से ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों को प्रशासक के रूप में नामित किया गया है, लेकिन अब तक शासन स्तर से यह तय नहीं किया गया है कि वे किन कार्यों को किस प्रकार संपादित करेंगे। इस कारण पंचायतों में विकास कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.