ग्राम पंचायतों में भुगतान न होने से विकास कार्य ठप
मिर्जापुर, मई 21 -- लालगंज। ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों का शासन से भुगतान न किए जाने से विकास कार्य ठप हो गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कराए गए निर्माण कार्यों और सामग्री मद का भुगतान लंबित होने से ग्राम प्रधानों में नाराजगी जतायी है। प्रधानों का कहना है कि क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में करीब एक करोड़ रुपये का विकास कार्य कराया गया है। उसका भुगतान अब तक रुका हुआ है। वहीं सामानों की आपूर्ति करने वाले व्यापारी और श्रमिक प्रतिदिन तगादा कर रहे है। प्रधानों का कहना है कि गांवों में पंचायत भवन, नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, हैंडपंप मरम्मत, सामुदायिक शौचालय समेत कई कार्यों के लिए निर्माण सामग्री खरीद ली गयी,लेकिन उसका भुगतान महीनों बाद भी नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- पोर्टल ठप होने से ग्राम पंचायतों के विकास कार्य रुके भुगतान न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.