आजमगढ़, मई 15 -- आजमगढ़, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों की प्रतिभाओं के निखारने के लिए जिले की 303 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी तैयार की जाएगी। इस लाइब्रेरी में विभिन्न प्रकाशकों की किताबें, कंप्यूटर, कैमरा, ऑडियो-वीडियो लेक्चर के साथ डिजिटल कंटेंट भी रहेगा। प्रत्येक डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण पर चार लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रधान और सचिव मिलकर इसकी देखभाग करेंगे। जिले की 1810 ग्राम पंचायतों में से 1580 में पंचायत भवनों का निर्माण हुआ है। शासन ने इस वित्तीय वर्ष में 330 पंचायत भवनों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के लिए 2 करोड़ 95 लाख 13 हजार 487 रुपये आवंटित किए हैं। डिजिटल लाइब्रेरी से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को आधुनिक तरीके से शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को डिजिटल...