बलरामपुर, मार्च 22 -- हर्रैया सतघरवा। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर लगाए गए अधिकांश सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सोलर ऊर्जा से संचालित कैमरे तकनीकी खामियों के कारण बंद हैं, जबकि जो कुछ कैमरे चालू हैं, उनके वाई-फाई का रिचार्ज तक नहीं कराया जा रहा। "तीसरी आंख" का पहरा न होने से आपराधिक घटनाओं की निगरानी और आरोपियों की पहचान में पुलिस को कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कैमरों की मरम्मत व नियमित रिचार्ज की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.