ग्राम पंचायतों में निर्माण को दूसरे विभाग के इंजीनियर भी करेंगे कार्य
लखनऊ, जून 1 -- जिलों में ग्राम पंचायत स्तर पर निर्माण कार्यों की अधिकता होने पर पैनल में शामिल आर्किटेक्ट व इंजीनियरों के अलावा अब दूसरे विभागों के अवर अभियंता व सहायक अभियंताओं से काम ले सकेंगे। पंचायती राज विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।अभी पंचायती राज विभाग की ओर से पैनल में आर्किटेक्ट व इंजीनियरों की कुल संख्या 1875 है। कई जिलों की ग्राम पंचायतों में काफी कार्य है और उसे पूरा करने के लिए अन्य इंजीनयरों की भी आवश्यकता है। क्योंकि सिर्फ कंसल्टिंग इंजीनियरों से काम नहीं चल पा रहा है। ऐसे में जिला पंचायत राज अधिकारी अपने जिले के जिलाधिकारी से अनुमोदन लेकर दूसरे विभागों के अवर व सहायक अभियंताओं से कार्य करा सकते हैं। ग्राम पंचायतों के पैनल में शामिल आर्किटेक्ट व इंजीनियरों को समय पर उनका भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.