मऊ, अप्रैल 24 -- मऊ, संवाददाता। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त होने जा रहा है। ऐसे में पंचायतों में अधूरे कार्य, लंबित भुगतान और वित्तीय विवाद की आशंका को देखते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने निर्देश जारी किया है। डीपीआरओ ने सभी ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सचिवों और संबंधित अधिकारियों को 25 मई तक सभी स्वीकृत विकास कार्य पूर्ण करा लिए जाएं और भुगतान संबंधी मामलों का समय रहते निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने कहा है कि ग्राम पंचायतों में वही कार्य कराए जाएं, जिनके लिए खातों में धनराशि उपलब्ध है। बिना बजट या उपलब्ध राशि से अधिक कार्य कराने पर बाद में भुगतान को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित होगी। इसे देखते हुए पंचायत स्तर पर वित्तीय अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया ...