देवरिया, मार्च 18 -- देवरिया, निज संवाददाता।आगामी त्रिस्तरीय पंचायत को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने जनपद के सोलह विकास खंडों में संभावित 10 लाख 39 हजार 81 वोटरों के सत्यापन की सूची भेजी थी। उधर जिले में सत्यापन की रफ्तार सुस्त चल रही थी। इसे लेकर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कड़ा रुख अपनाते हुए हर हाल इसे अति शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया था। सख्ती के बाद सूची के सापेक्ष 10 लाख 30 हजार 285 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन हो चुका है। जो 99.15 प्रतिशत है।राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी त्रिस्तरीय आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर जनपद के सोलह विकास खंडों के कुल 10,39, 081 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन की सूची भेजी थी। वहीं जनपद में सत्यापन की रफ्तार बेहद सुस्त चल रही थी जिस जिले की रैंकिंग भी खराब थी। इसे गंभीरता से लेते हुए ज...