औरैया, जनवरी 30 -- औरैया, संवाददाता। जनपद की ग्राम पंचायतों में शीघ्र ही डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत होगी। इसके साथ ही बीएचएसएनडी दिवस के दौरान गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण की व्यवस्थाएं भी और सुदृढ़ की जाएंगी। यह निर्देश जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान दिए। बैठक में एडीओ पंचायत और पंचायत सचिव उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जानी है, जिसकी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने पंचायत सचिवों को निर्देश दिए कि पंचायत घर में डिजिटल लाइब्रेरी के लिए स्थान चिह्नित करते हुए रंगाई-पुताई, प्रकाश और विद्युत की समुचित व्यवस्था कराई जाए। साथ ही 15 तारीख तक डिजिटल डायरी उपलब्ध कराना सुनिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.