लखनऊ, अप्रैल 15 -- -कार्ड बनाने के काम में तेजी लाने को जिलों में भेजी जाएंगी मुख्यालय से टीमें-आयुष्मान कार्ड तेजी से ना बने तो सीएमओ होंगे जिम्मेदारलखनऊ, विशेष संवाददाता।प्रदेश में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अब ग्राम पंचायतों में कैंप लगाए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में योजना के लिए पात्र लाभार्थियों की खोज की जाएगी। हर जिले में तैनात इससे जुड़े अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर इस काम को करेंगे। आयुष्मान कार्ड बनाने के काम में तेजी लाने के लिए यह आदेश दिए गए हैं। इसकी मॉनीटरिंग के लिए मुख्यालय स्तर से टीमें भेजी जाएंगी। वहीं संबंधित जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी।यूपी आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में देश में शीर्ष पर है। प्रदेश में अब तक कुल 5 करोड़ 73 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। मगर बीते क...