ग्राम पंचायतों में आय बढाने के लिए सचिवों को दिया गया प्रशिक्षण
मिर्जापुर, अगस्त 25 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए ब्लॉक सभागार में उपनिदेशक पंचायत के निर्देश पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हो गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन 45 पंचायत सहायक व 18 सचिवों को प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान सचिवों और पंचायत सहायकों को ओएआर के बारे में जानकारी दी गयी। जिससे ग्राम पंचायतें स्वयं का आय बढ़ा सके। इस दौरान प्रशिक्षक श्याम धर मौर्य व पीयूष ने बताया कि कूड़ा संग्रह से ग्राम पंचायत की आय बढ़ाने, दुकानों के कूड़े को एकत्रित करने से आय बढ़ाने तथा सीएससी से पंचायत भवन पर आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र देने आदि से आय एकत्रित करके ग्राम पंचायत की आमदनी को बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान एडीओ पंचायत रूपेश श्रीवास्तव, सचिव कौशलेंद्र राय, बालकृष्ण, संदीप कुमार, शैल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.