सोनभद्र, अप्रैल 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जनपद में किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ने के लिए छह से 15 अप्रैल तक ग्राम पंचायत सचिवालयों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। यह अभियान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश एवं शासनादेश के अनुपालन में चलाया जाएगा। उप कृषि निदेशक वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि शिविरों में कृषि, राजस्व व पंचायतीराज विभाग की संयुक्त टीम की तरफ से अवशेष किसानों की फार्मर रजिस्ट्री मिशन मोड में तैयार की जाएगी। इसमें प्राविधिक सहायक, एटीएम/बीटीएम, क्षेत्रीय लेखपाल, पंचायत सहायक व पंचायत सचिव की टीम तैनात रहेगी। ग्राम प्रधान व कोटेदार को निर्देशित किया गया है कि वे अधिक से अधिक किसानों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। जिन किसानों की खतौनी में नाम आधार से मेल नहीं खा रहा है या अन्य तकनीकी कारणों से रजिस्...