बस्ती, मार्च 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले की ग्राम पंचायतों पर बिजली विभाग का करीब 50 करोड़ रुपये का बकाया हो गया है। इस बकाये में स्ट्रीट लाइट, आंगनबाड़ी केंद्र, परिषदीय विद्यालय, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय और ग्रामीण पेयजल योजनाओं के कनेक्शन शामिल हैं। डिस्कॉम वाराणसी ने बकाया वसूली को लेकर सख्ती दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। अधीक्षण अभियंता कार्यालय से सभी 13 ब्लॉकों की 316 ग्राम पंचायतों की सूची संबंधित खंड के अधिशासी अधिकारियों को भेजी जा रही है। इन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बकाया वसूली सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, आंगनबाड़ी केंद्रों के बिजली कनेक्शन पर लगभग 1.7 करोड़ रुपये बकाया है।वहीं ग्रामीण पेयजल योजनाओं के 81 कनेक्शन पर करीब 5.2 करोड़ रुपये बक...